शोध पत्र प्रकाशन सम्बन्धी जानकारी

ISSN – 2229-3310
=================================



मानविकी एवं समाज विज्ञान के क्षेत्र में शोध एवं अनुसंधान सम्बन्घी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा शोधार्थियों को शोध हेतु नवीन अवसर उपलब्ध कराने की संकल्पना को अन्तर्राष्ट्रीय शोध जर्नल मेनीफेस्टो के रूप में साकार किया जा रहा है। 

मेनीफेस्टो अर्द्धवार्षिक में मानविकी एवं समाजविज्ञान से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर शोध आलेखों का हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में प्रकाशन किया जायेगा।

1) मेनीफेस्टो में प्रकाशनार्थ शोधपत्र की कम्प्यूटर द्वारा टंकित दो प्रतियाँ, सी0डी0 सहित प्रेषित करें।

2) शोधपत्र ए4 आकार में कृतिदेव 10 फॉण्ट 14 में पेजमेकर अथवा एम0एस0वर्ड में कम्प्यूटर टाइप करवा कर निम्न किसी भी पते पर प्रेषित करें।

3) शोधपत्र में संदर्भों का स्पष्ट रूप से उल्लेख शोधपत्र के अन्त में करें तथा ध्यान दें कि संदर्भों की अनुपलब्धता की दशा में शोधपत्र स्वीकृत नहीं किया जायेगा।

4) शोधपत्रों के संदर्भों में एकरूपता रखने के लिए संदर्भों को कृपया निम्नानुसार क्रम में रखें।
(यदि संदर्भ किसी पुस्तक से है तो)
नाम का आखिरी शब्द, शेष नाम, सन्, पुस्तक-प्रकाशक का नाम, स्थान, पृष्ठ संख्या

(यदि संदर्भ किसी जर्नल से है तो)
नाम का आखिरी शब्द, शेष नाम, शीर्षक का नाम, शोधजर्नल/पत्रिका का नाम, प्रकाशक, स्थान, अंक

5) शोधपत्र की स्वीकृति/अस्वीकृति हेतु अपना पता लिखा एक पोस्टकार्ड अवश्य संलग्न करें।

6) अस्वीकृत शोधपत्रों को किसी भी स्थिति में वापस किया जाना सम्भव नहीं है। अतः अपने शोधपत्र की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।

7) अपने शोधपत्र के साथ मौलिकता सम्बन्धी घोषणा-पत्र अवश्य संलग्न करें कि ‘‘यह शोधपत्र पूर्णतः मौलिक है और कहीं भी प्रकाशित नहीं हुआ है। यह अन्यत्र न तो प्रेषित किया गया है और न ही प्रकाशनार्थ स्वीकृत हुआ है।’’

8) विषय विशेषज्ञों द्वारा अनुमोदित तथा सम्पादक मण्डल द्वारा स्वीकृति के बाद ही शोधपत्रों का प्रकाशन किया जायेगा। विशेषज्ञ मण्डल, सम्पादक मण्डल को शोधपत्र में संशोधन/विस्तार/संक्षेपण करने का पूर्ण अधिकार होगा। इसे किसी भी रूप में कहीं भी चुनौती नहीं दी जा सकती है।

9) प्रकाशनार्थ स्वीकृत शोधपत्रों के लेखकों को स्वीकृत-पत्र यथाशीघ्र प्रेषित किये जायेंगे। जिसमें प्रकाशन से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी।

10) प्रकाशित शोधपत्रों पर सर्वाधिकार मेनीफेस्टो के सम्पादक मण्डल का होगा। शोधपत्र के पुनः आंशिक अथवा पूर्ण प्रयोग हेतु सम्बन्धित आलेख के लेखक को लिखित सम्पादकीय सहमति अनिवार्य रूप से प्राप्त करनी होगी।

11) मेनीफेस्टो में शोधपत्रों के प्रकाशन के साथ-साथ पुस्तक समीक्षा का भी प्रकाशन किया जायेगा। किसी पुस्तक की समीक्षा किसी विशेषज्ञ/समीक्षक/आलोचक द्वारा प्रस्तुत की जायेगी। स्तरीय पुस्तकों की समीक्षा हेतु समीक्ष्य पुस्तक की दो प्रतियाँ पंजीकृत डाक से प्रेषित करें।

12) इसके अतिरिक्त समीक्षात्मक आलेख के साथ समीक्ष्य पुस्तक/पत्रिका की दो प्रतियाँ अनिवार्यतः प्रेषित करें।

13) मेनीफेस्टो एक अन्तर्राष्ट्रीय शोध जर्नल है। कृपया अपने शोधपत्र/समीक्ष्य कृति/समीक्षात्मक आलेख को प्रेषित करते समय इसकी उपयोगिता और मेनीफेस्टो के मानदण्डों के प्रति अनुकूलता को भली-भाँति परख लें।

14) मेनीफेस्टो में शोध आलेखों का प्रकाशन विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद ही सम्भव है।

15) मेनीफेस्टो में प्रकाशित आलेखों में विचार लेखकों के स्वयं के हैं। इनसे सम्पादकों, सम्पादक मण्डल, विषय विशेषज्ञों का सहमत होना आवश्यक नहीं है।

16) तथ्यों के गलत अथवा भ्रामक होने की स्थिति में सीधे तौर पर सम्बन्धित आलेख का लेखक ही जिम्मेवार होगा, ऐसी स्थिति में सम्बन्धित आलेख के लेखक से सम्पर्क करें।

17) हम किसी भी प्रकार के विवाद की अपेक्षा नहीं करते हैं फिर भी अन्यथा की स्थिति में न्याय क्षेत्र उरई जालौन ही होगा।

18) सहयोग राशि के साथ कृपया अपना नाम, संस्था का नाम, पदनाम, विभाग का नाम, पूरा पता, फोन नम्बर, ई-मेल आदि सहित सदस्यता वर्ष, सदस्यता का स्वरूप-व्यक्तिगत/संस्थागत, सदस्यता राशि का विवरण स्पष्ट रूप से साफ-साफ शब्दों में प्रेषित करें ताकि मेनीफेस्टो को आसानी से भेजा जा सके।

19) सहयोग राशि नकद/मनीऑर्डर/चेक/बैंक ड्राफ्ट से भेजी जा सकती है। चेक/बैंक ड्राफ्ट मेनीफेस्टो के नाम से उरई पर देय (In Favour of MANIFESTO Payable at ORAI) के द्वारा प्रेषित करें। कृपया चेक के साथ बैंक कमीशन के रूप में निश्चित अतिरिक्त राशि भी जोड़ दें। सहयोग राशि को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के माध्यम से सीधे मेनीफेस्टो के खाता संख्या-31686746344 में भी जमा किया जा सकता है।